मोहित कुमार
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शनिवार, 26 -03-2022 उत्तर और मध्य भारत में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के मुताबिक, लोगों को अभी इससे राहत नहीं मिलेगी.मौसम में आई गर्मी के कारण लोग घरों में एयर कूलर और ऐसी चलाने लगे हैं.आईएमडी की माने तो,इस समय उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान काफी बढ़ा है.मौसम विभाग आईएमडी के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र पर और आस-पास के इलाके में बना हुआ है.पश्चिमी विक्षोभ में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र के रूप में उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है.आने वाले 24 घंटों के दौरान,पूर्वोत्तर
भारत के कई हिसमें में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसले अलावा केरल के कुछ हिस्से और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि,हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी.दिल्ली में शनिवार, 26 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मिनिमम टेम्प्रेचर 20 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा.उधर चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान इधर साफ रहेगा.
प्रमुख शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 18 | 35 |
श्रीनगर | 7 | 22 |
अहमदाबाद | 23 | 38 |
भोपाल | 23 | 37 |
चंडीगढ़ | 17 | 36 |
देहरादून | 16 | 35 |
जयपुर | 22 | 38 |
शिमला | 17 | 26 |
मुंबई | 23 | 35 |
लखनऊ | 20 | 39 |
गाजियाबाद | 22 | 35 |
जम्मू | 18 | 33 |
लेह | 3 | 18 |
पटना | 22 | 39 |
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments